Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटली मंडी में बिजली गिरने से गौशाला जली, मवेशी बाल-बाल बचे

मंडी, धर्मवीर -: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटली उपमंडल में रविवार शाम एक दर्दनाक लेकिन राहत भरी घटना सामने आई, जब आसमानी बिजली गिरने से एक गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, संयोग से गौशाला में उस समय कोई मवेशी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेतर गांव में शाम करीब 5 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए और देखते ही देखते भारी बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की घटना हुई, जिसकी चपेट में आकर गांव की एक गौशाला आग की लपटों में घिर गई।स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गौशाला के भीतर रखा सारा चारा और सूखी घास जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे काबू में करना मुश्किल हो गया।गौशाला के मालिक वीरी सिंह और ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने एहतियातन अपने मवेशियों को दूसरी गौशाला में बांध रखा था। अगर पशु उसी गौशाला में होते, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ पशुओं की जान भी गंवानी पड़ सकती थी।

प्रशासन की ओर से कोटली के एसडीएम जगदीश चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नुकसान का आकलन कि5या जा रहा है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील भी की है।यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना कितना जरूरी है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज का भावुक फेसबुक लाइव, बोले तीन साल से नर्क जैसी जिंदगी जी रहा हूं

Summer express, जालंधर। कुल्हड़ पिज्जा के नाम से चर्चित सहज का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सहज अस्पताल में भर्ती होने और असहनीय दर्द से परेशान होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। लाइव के दौरान उन्होंने अपनी सेहत और पिछले तीन वर्षों से झेल...

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, धुएं से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Summer express, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने और धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद कोच में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पूरे...

करनाल में CIA-2 पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में देर रात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीआईए-2 पुलिस और आरोपी अनिल कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिल कुमार के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए...

जींद के सैनिटरी कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगी, परिवार समेत जान से मारने की धमकी

Summer express, जींद। जिले में एक सैनिटरी कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो संदेश भेजकर कारोबारी पर फिरौती देने का दबाव बनाया। धमकी में यह...

करनाल में ACB का एक्शन, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी गिरफ्तार

राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम के एक कर्मचारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की दुकान की सेल डीड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.