Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, फिर भी आयात में भारी उछाल

Summer Express, नई दिल्ली | रिकॉर्ड ऊंचे दामों के बावजूद भारत में सोने और चांदी की मांग में तेजी बनी हुई है, जिसका सीधा असर आयात के आंकड़ों पर देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 11 महीनों में गोल्ड और सिल्वर इंपोर्ट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे देश के व्यापार घाटे पर भी दबाव बढ़ा है।

वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से फरवरी 2025-26 के बीच भारत का सोना आयात करीब 28.73% बढ़कर 69 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 53.52 अरब डॉलर था। इसी दौरान आयात में बढ़ोतरी के चलते देश का व्यापार घाटा बढ़कर 310.60 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 261.80 अरब डॉलर था।

वहीं, चांदी के आयात में भी तेज उछाल देखने को मिला है। इस अवधि में सिल्वर इंपोर्ट 143% बढ़कर 11.43 अरब डॉलर तक पहुंच गया। चांदी का उपयोग न केवल आभूषणों में बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और फार्मा जैसे उद्योगों में भी बड़े पैमाने पर होता है, जिससे इसकी मांग लगातार बनी रहती है।

भारत में सोने की कीमतें भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोना करीब 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, बावजूद इसके निवेश और ज्वेलरी दोनों सेगमेंट में मांग कमजोर नहीं पड़ी है।

आयात के स्रोतों की बात करें तो भारत के कुल गोल्ड इंपोर्ट में स्विट्जरलैंड की हिस्सेदारी लगभग 40% है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (16% से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10%) प्रमुख आपूर्तिकर्ता देशों में शामिल हैं।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर है, जहां आयात का बड़ा हिस्सा घरेलू ज्वेलरी इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है। सरकार ने हाल ही में सोने, चांदी और प्लैटिनम से बने उत्पादों के आयात पर नियंत्रण के लिए कुछ प्रतिबंध भी लागू किए हैं।

इस बीच, बढ़ते व्यापार घाटे का असर चालू खाता घाटे (CAD) पर भी दिखाई दे रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में CAD बढ़कर 13.2 अरब डॉलर (GDP का 1.3%) हो गया। हालांकि अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान यह घटकर 30.1 अरब डॉलर (GDP का 1%) रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 36.6 अरब डॉलर था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.