Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार,चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में यह प्रोटोटाइप पास होता है न केवल संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए देश की भी बड़ी उड़ान मानी जाएगी। क्योंकि मंगल ग्रह पर अमेरिका और चीन के अलावा अभी तक कोई भी देश अपना मार्स रोवर नहीं भेज पाया है।

 दरअसल, आईआईटी मंडी ने दूसरी बार मार्स रोवर का प्रोटोटाइप बनाने में सफलता हासिल की है। अब इस प्रोटोटाइप को कॉम्पिटिशन के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। यह कॉम्पिटिशन मार्स रोवर सोसायटी द्वारा आयोजित किया जाता है। इसकी डेट्स आना अभी बाकी है। इससे पहले भी आईआईटी ने मार्स रोबर बनाया था लेकिन वो अपने ही देश से क्वालीफाई होने से मात्र कुछ अंकों से चूक गया था। मार्स रोवर प्रोजेक्ट के टीम लीडर निवेशा ने बताया कि मार्स रोवर सोसायटी द्वारा विश्व भर के प्रोटोटाइप को लेकर कॉम्पिटिशन करवाए जाते हैं। वहां मार्स यानी मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों पर इन रोवर को संचालित करके परीक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया कि जो कमियां पिछली बार रह गई थी उनमें बहुत ज्यादा सुधार किया गया है।

बता दें कि मार्स यानी मंगल ग्रह पर जीवन सहित अन्य बातों की संभावनाओं को तलाशने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए भारत ने मंगलयान तो भेजा है लेकिन अभी तक देश का कोई भी मार्स रोवर वहां पर मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ अमेरिका और चाइना के मार्स रोवर ही मौजूद हैं। भारत के इस दिशा में प्रयास जारी हैं। ऐसे में भारत के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मार्स रोवर के प्रोटोटाइप बनाने के प्रयास भी जारी हैं। आईआईटी मंडी के मार्स रोवर प्रोजेक्ट के टीम लीडर निवेशा ने बताया कि इस प्रोटोटाइप से बाकी लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। हमारा यही प्रयास है कि भारत का रोवर भी मंगल ग्रह पर उतरे और यह देश के लिए गर्व की बात होगी।

बता दें कि मार्स रोवर प्रतियोगिता एक अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग और रोबोटिक्स प्रतियोगिता है, जिसमें छात्र मंगल ग्रह की परिस्थितियों में काम करने के लिए रोवर निर्मित और संचालित करते हैं। इसमें रोवर द्वारा वैज्ञानिक प्रयोग करने, बाधाओं को पार करने और उपकरणों की मरम्मत जैसे कार्यों का परीक्षण किया जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.