Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बिजली बिल बकाया बढ़ा, विभाग ने डिफॉल्टरों पर बढ़ाई सख्ती

Summer express,अंबाला। जिले में बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसमें कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं। इससे बिजली विभाग का बकाया बढ़कर करोड़ों रुपये तक पहुंच गया है। स्थिति को गंभीर देखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अब सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान शुरू किया है।

बिजली विभाग अब लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के अंत तक चालू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं पर लगभग 168 करोड़ रुपये का बकाया था, जो पिछले कुछ महीनों में चलाए गए अभियान के बाद घटकर करीब 75 करोड़ रुपये रह गया है।

हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती उन उपभोक्ताओं की है जिनके कनेक्शन पहले ही काट दिए गए हैं, लेकिन उनका बकाया अभी भी जमा नहीं हुआ है। ऐसे करीब 40 हजार उपभोक्ता हैं, जिन पर भी करोड़ों रुपये की देनदारी बनी हुई है।

विभाग के अनुसार, डिफॉल्टरों की दो श्रेणियां हैं, एक चालू कनेक्शन वाले उपभोक्ता और दूसरी डिस्कनेक्टेड उपभोक्ता। दोनों ही श्रेणियों में बकाया वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को जल्द अपना बकाया जमा करना होगा, अन्यथा उन्हें बिजली कटौती के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है। विभाग का लक्ष्य है कि मार्च के अंत तक वसूली को अधिकतम स्तर तक पहुंचाया जाए और बकाया राशि को नियंत्रित किया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.