Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SCO बैठक में आतंकवाद पर सख्त भारत: राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को दी दो-टूक चेतावनी

नई दिल्ली । चीन के किंगदाओ शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर दो टूक रुख अपनाते हुए पाकिस्तान और चीन को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा, चाहे हालात कुछ भी हों।

पाकिस्तानी प्रतिनिधि के सामने दिया सख्त संदेश

बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जिक्र किया, जिसमें ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ नामक आतंकी संगठन द्वारा विदेशी पर्यटकों पर हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है, जो पहले से ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित है।

उन्होंने हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला देते हुए दोहराया कि निर्दोषों के खून के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवाद को प्रोत्साहित कर रहे हैं और इसे अपनी विदेश नीति का हिस्सा बना चुके हैं, जो अस्वीकार्य है।

शांति और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते”

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि उग्रवाद, कट्टरपंथ और आतंकवाद इस समय वैश्विक समुदाय के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा, “शांति और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते, और इसके लिए निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है।” राजनाथ सिंह ने SCO सदस्य देशों से अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कड़ा रुख अपनाएं और जो देश आतंकियों को पनाह देते हैं, उनके दोहरे मापदंडों की खुलकर निंदा करें।

भारत के दृष्टिकोण को साझा करने की प्रतिबद्धता

अपने संबोधन में उन्होंने संवाद और सहयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत “सर्वे जना सुखिनो भवन्तु” की सोच पर विश्वास करता है और वह वैश्विक शांति, स्थिरता और समन्वय के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी देश अकेले इन चुनौतियों का सामना नहीं कर सकता।

चीन और रूस के रक्षा मंत्रियों से संभावित मुलाकात

इस दौरान राजनाथ सिंह के चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून और रूस के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकों की संभावना जताई गई है। यह यात्रा मई 2020 में भारत-चीन सीमा तनाव के बाद किसी वरिष्ठ भारतीय मंत्री की पहली चीन यात्रा है, जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा संवाद की दिशा में बड़ा संकेत मिल रहा है।

किंगदाओ पहुंचने पर भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया, और चीनी रक्षा मंत्री ने अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ ग्रुप फोटो के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

इससे पहले, राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि वह SCO मंच पर भारत की आतंकवाद विरोधी नीति और वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्धता को साझा करने के लिए पूरी गंभीरता से भाग ले रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.