लुधियाना में 5 साल की बच्ची को कार से उठाने की कोशिश, महिला पकड़ी गई

Summer Express,लुधियाना। समराला चौक के पास स्थित नरेंदर नगर इलाके में रविवार दोपहर एक महिला द्वारा 5 साल की बच्ची को कार से उठाने की कोशिश का मामला सामने आया। बच्ची के पिता ने मौके पर ही महिला को पकड़ लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नरेंदर नगर निवासी मनमीत सिंह अपनी पत्नी और दो जुड़वा बेटियों के साथ गुरुद्वारा साहिब जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जब वह अपनी कार को बैक कर रहे थे, तभी एक अज्ञात महिला ने कार की खुली खिड़की से बच्ची को बाहर खींचने की कोशिश की।

घटना को देखते ही मनमीत सिंह ने तुरंत शोर मचाया और कार रोककर बाहर निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। लोगों का आरोप है कि पकड़े जाने के बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया और भ्रमित करने वाली बातें करने लगी।

महिला ने अपनी सफाई में कहा कि उसने बच्ची को उठाने की कोशिश नहीं की, बल्कि बच्ची खुद उसके पास आई थी। हालांकि बच्ची के पिता का कहना है कि कार का दरवाजा बंद था, ऐसे में बच्ची बाहर कैसे जा सकती है।

सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 3 की चौकी धर्मपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.