Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कृषि मंत्री की ट्रांसपोर्टरों को चेतावनी, टेंडर के बाद लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express, कुरुक्षेत्र। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अनाज मंडियों में गेहूं खरीद और उठान व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रांसपोर्टरों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि टेंडर लेने के बाद यदि ट्रांसपोर्टर काम में लापरवाही बरतते हैं या घर बैठे रहते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कृषि मंत्री पिपली और थानेसर अनाज मंडी के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने गेहूं खरीद प्रबंधन, गेट पास व्यवस्था और मंडियों में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों, अधिकारियों और किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर शिकायत नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर सीजन में अनाज के उठान को लेकर समस्याएं सामने आती हैं, जिसका मुख्य कारण कुछ ट्रांसपोर्टरों की लापरवाही है। टेंडर लेने के बावजूद कई ट्रांसपोर्टर सक्रिय रूप से काम नहीं करते, जिससे अनाज का उठान प्रभावित होता है और मंडियों में जाम जैसी स्थिति बनती है। इस तरह की स्थिति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि अनाज उठान के बाद संबंधित एजेंसी के पास पहुंचने पर 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान किया जाता है, लेकिन उठान और ट्रांसपोर्ट की धीमी प्रक्रिया के कारण कई बार भुगतान में देरी होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे मंडी व्यवस्था में सहयोग करें और सरकार द्वारा लागू की जा रही गेट पास व बायोमेट्रिक जैसी व्यवस्थाओं का पालन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अनाज मंडियों को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए शुद्धिकरण की प्रक्रिया अपना रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.