पर्व-त्योहारों पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार चलाएगी 299 बसें : नीतीश कुमार ने दी जानकारी

पटना। बिहार सरकार ने राज्य से बाहर रहने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब त्योहारों के दौरान घर लौटने में लोगों को परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार बिहार से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर 299 एसी और नॉन-एसी बसों का संचालन शुरू करने जा रही है। 24 जून 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर साझा की जानकारी

मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, “छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग बिहार लौटते हैं। उनकी यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार 299 बसें चलाएगी।”

सरकार करेगी 105.82 करोड़ रुपये का निवेश

सीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत सरकार 75 एसी और 74 डीलक्स बसें सीधे खरीदेगी, जिस पर लगभग ₹105.82 करोड़ खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त, लोक-निजी भागीदारी (PPP मॉडल) के तहत 150 अतिरिक्त वातानुकूलित बसों का संचालन भी किया जाएगा।

केंद्र सरकार से विशेष ट्रेनों की भी मांग

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वह त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी, ताकि रेल यात्रियों को भी राहत मिल सके। राज्य सरकार का यह कदम प्रवासी बिहारियों के लिए न सिर्फ सुविधा का माध्यम बनेगा, बल्कि बिहार लौटने की प्रक्रिया को भी अधिक व्यवस्थित करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.