Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IIT बाबा अभय सिंह की नई पहल: पत्नी संग ‘श्रीयूनिवर्सिटी’ से शिक्षा में बदलाव की तैयारी, कांगड़ा में बनेगा आश्रम

Summer Express, झज्जर। महाकुंभ के दौरान अपनी आध्यात्मिक सोच और अलग पहचान के चलते चर्चा में आए आईआईटीयन बाबा अभय सिंह करीब दो साल बाद अपने पैतृक शहर झज्जर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी प्रीतिका भी मौजूद रहीं, जो मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलोर की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। झज्जर आगमन पर यह दौरा जहां पारिवारिक मुलाकात का अवसर बना, वहीं उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं और शिक्षा व समाज को लेकर अपने दृष्टिकोण को भी साझा किया।

अभय सिंह ने बताया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली केवल रोजगार तक सीमित रह गई है, जबकि जीवन के समग्र विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। इसी सोच के तहत वे अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ मिलकर एक नया शिक्षा मॉडल विकसित कर रहे हैं, जिसे ‘श्रीयूनिवर्सिटी’ नाम दिया गया है। यह मॉडल प्राचीन गुरुकुल परंपरा और आधुनिक शिक्षा प्रणाली का समन्वय होगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को न केवल अकादमिक ज्ञान देना बल्कि जीवन प्रबंधन और आध्यात्मिक समझ भी प्रदान करना है।

इस पहल के तहत दोनों ऑनलाइन सेशन के माध्यम से युवाओं और जिज्ञासुओं को मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनका लक्ष्य एक ऐसा रिसर्च और लर्निंग सेंटर स्थापित करना है, जहां विद्यार्थी आधुनिक जीवन को आध्यात्मिक संतुलन के साथ जीना सीख सकें।

इसके साथ ही अभय सिंह ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में महादेव के समीप एक आश्रम स्थापित करने की योजना भी साझा की। उनका कहना है कि गंजण महादेव के आसपास का क्षेत्र उन्हें विशेष ऊर्जा प्रदान करता है, और वे उसी स्थान को अपने आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करना चाहते हैं।

झज्जर प्रवास के दौरान उन्होंने अपने पैतृक गांव सासरौली स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनकी मां, मौसी और अन्य परिजन भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता कर्ण सिंह ग्रेवाल के चैंबर में भी मुलाकात की तथा तहसील और बैंक से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे किए।

अभय सिंह ने बताया कि कुम्भ के बाद वे साधना और यात्रा में व्यस्त रहे और अब महादेव के आशीर्वाद से अपने जीवन के नए चरण की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में शिवरात्रि के अवसर पर अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ विधिवत और कानूनी रूप से विवाह किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.