Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मार्च 2026 में गुरुग्राम देश का सबसे प्रदूषित शहर, गाजियाबाद 11 महीने रहा सबसे खराब

Summer express,गुरुग्राम  | ऊर्जा और स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र (सीआरईए) की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में गुरुग्राम देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पीएम-2.5 का औसत स्तर 116 दर्ज किया गया, जो बेहद चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के 11 महीनों तक गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बना रहा। इससे साफ है कि एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है।

सबसे प्रदूषित 10 शहरों की सूची में हरियाणा के गुरुग्राम, बहादुरगढ़, फरीदाबाद और भिवाड़ी शामिल हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा भी इसमें शामिल हैं।

सीआरईए के अनुसार, हरियाणा में वायु गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन करने वाले शहरों की संख्या सबसे ज्यादा है। राज्य के 24 शहरों में से 9 शहरों में पीएम-2.5 स्तर निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के 21 में से 8 शहरों में भी यही स्थिति देखने को मिली।

मार्च के दौरान गुरुग्राम की हवा ज्यादातर दिनों ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। 7, 10, 11 और 12 मार्च को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। 7 मार्च को AQI 322 दर्ज किया गया, जो महीने का सबसे खराब स्तर रहा।

गाजियाबाद में भी स्थिति बेहद खराब रही। कई दिनों तक AQI ‘खराब’ से ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा। 8 मार्च को AQI 309 और 10 मार्च को 329 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्तर माना जाता है।

इसके अलावा भिवाड़ी और फरीदाबाद में भी प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना रहा। फरीदाबाद में यह स्तर 266 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया।

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम  के तहत कुछ ही शहर पीएम-10 स्तर कम करने के लक्ष्य को हासिल कर पाए हैं। हालांकि कुछ शहरों में सुधार देखने को मिला है, लेकिन कुल मिलाकर देश में प्रदूषण की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.