590 करोड़ के बैंक घोटाले में संलिप्तता के आरोप, हरियाणा के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निलंबित

Summer Express, चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने करीब 590 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम उन पर लगे संलिप्तता के आरोपों के बाद उठाया गया है।

निलंबित अधिकारियों में राम कुमार सिंह (आईएएस, एचवाई 2012) शामिल हैं, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे। सरकार के आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय (सर्विसेज-1 शाखा), चंडीगढ़ में निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा प्रदीप कुमार-1 (आईएएस, एचवाई 2011) को भी निलंबित किया गया है, जो राज्य परिवहन विभाग में निदेशक और विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भी मुख्य सचिव कार्यालय, हरियाणा (सर्विसेज-1 शाखा), चंडीगढ़ रहेगा।

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े लगभग 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में उनकी भूमिका के आरोपों के आधार पर की गई है।

सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.