Facebook-f Youtube X-twitter

झज्जर में फाइनेंसर मर्डर केस, गैंगवार और गैंग पोस्ट से मामला गर्माया

Summer Express,झज्जर |डीघल गांव निवासी फाइनेंसर साहिल उर्फ सोनू की हत्या का मामला अब गैंगवार से जुड़ता नजर आ रहा है। मृतक साहिल रोहतक के सनी रिटोलिया गैंग से जुड़ा बताया जाता है और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा था। नवंबर 2025 में उसे रोहतक में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ पीजीआई थाना में मामला दर्ज हुआ था। उस दौरान पुलिस ने यह भी खुलासा किया था कि साहिल खुद अपना अलग गैंग बनाने की कोशिश कर रहा था। वह कई महीनों तक जेल में रहने के बाद हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

साहिल फाइनेंस के साथ-साथ प्रॉपर्टी और शराब के कारोबार से भी जुड़ा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हत्या में हिमांशु भाऊ गैंग के सदस्यों का नाम सामने आ रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि साहिल डीघल गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसे देता था और समय पर भुगतान न होने पर उनकी संपत्ति और जमीन पर कब्जा कर लेता था। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि उसे पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन सुधार न होने पर कार्रवाई की गई।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डीघल गांव में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें वर्दीधारी और सादे कपड़ों में पुलिस बल शामिल है, ताकि किसी भी संभावित गैंगवार या अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

पुलिस ने जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। यह वाहन अमादलपुर-पटोदा लिंक रोड से मिला, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी और चेसिस मुड़ी हुई पाई गई। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपियों की गाड़ी लकड़िया चौक के पास पलट गई थी, जिसके बाद वे दूसरी व्यवस्था कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस वाहन के मालिक की पहचान और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.