Summer express, नई दिल्ली | सोना-चांदी के वायदा बाजार में शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को गिरावट का रुख देखने को मिला। दोनों धातुओं की कीमतें कमजोरी के साथ खुलीं और कारोबार के दौरान दबाव में बनी रहीं।
घरेलू बाजार में खबर लिखे जाने तक सोना करीब 743 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,691 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी भी 1,371 रुपये टूटकर 2,42,397 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों में कमजोरी देखने को मिली। कॉमेक्स (Comex) पर सोना 4,790.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद स्तर 4,818 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक यह 42.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,775.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल सोना 5,586.20 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है।
चांदी की बात करें तो कॉमेक्स पर यह 75.50 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जबकि पिछला बंद स्तर 76.43 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक यह 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 75.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ है।