Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फर्जी ई-चालान ऐप के जरिए ठगी की कोशिश नाकाम,नूरपुर के एडवोकेट की सतर्कता से बचा बड़ा साइबर फ्रॉड

कांगड़ा ,संजीव-: नूरपुर में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने फर्जी ई-चालान ऐप के जरिए ठगी करने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते सतर्कता बरतने से एक बड़ा नुकसान टल गया। यह मामला नूरपुर के एडवोकेट अजितेश पठानिया से जुड़ा है, जिन्होंने अपनी सूझबूझ से साइबर ठगों की चाल को नाकाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, एडवोकेट अजितेश पठानिया को एक संदिग्ध लिंक/ऐप के माध्यम से ई-चालान से संबंधित सूचना भेजी गई। पहली नजर में यह एक सरकारी प्रक्रिया जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन उन्हें इस पर संदेह हुआ। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस जिला नूरपुर की साइबर सेल ब्रांच से संपर्क किया और पूरी जानकारी साझा की।साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तुरंत सावधानी बरतने की सलाह दी। अधिकारियों ने उनके सभी बैंक खातों को सुरक्षित करने और अस्थायी रूप से बंद/सीज कराने की प्रक्रिया अपनाने को कहा। साइबर सेल की सलाह पर एडवोकेट अजितेश ने बिना देर किए संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपने खातों को बंद कराने के लिए आवेदन दिया।समय रहते उठाए गए इस कदम के चलते साइबर ठग उनके खातों तक पहुंच नहीं बना सके और एक बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड टल गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

एडवोकेट अजितेश पठानिया ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या मैसेज पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि किए कोई भी एप्लिकेशन डाउनलोड न करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तरह का संदेह हो तो तुरंत साइबर सेल या पुलिस से संपर्क करें।उन्होंने इस मामले में सहयोग के लिए पुलिस जिला नूरपुर की साइबर सेल टीम और एसपी नूरपुर का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.