Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साच पास में पर्यटकों को आंशिक राहत,रानीकोट स्नो पॉइंट तक जाने की मिली अनुमति

Summer express/चंबा, मंजूर  पठान-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में भारी बर्फबारी के बाद अब प्रशासन ने पर्यटकों को आंशिक राहत देते हुए रानीकोट स्नो पॉइंट तक जाने की अनुमति दे दी है। लंबे समय से सुरक्षा कारणों के चलते इस क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ था, जिससे साच पास घूमने के इच्छुक लोगों को निराशा का सामना करना पड़ रहा था।

जिला प्रशासन की पहल पर चुराह प्रशासन ने स्थिति का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया है। अब पर्यटक निर्धारित सीमा तक जाकर बर्फबारी का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन ने बैरागढ़ स्थित पुलिस चौकी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और पर्यटकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

इस अनुमति के साथ प्रशासन ने पर्यटकों के लिए कुछ सख्त नियम भी लागू किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि साच पास और आसपास का क्षेत्र बेहद संवेदनशील और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे अपने साथ लाए गए खाने-पीने के सामान का कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि उसे वापस लाकर निर्धारित स्थानों पर ही निपटाएं। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गंदगी फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में राजेश कुमार जरियाल ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार पर्यटकों को फिलहाल रानीकोट स्नो पॉइंट तक जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटक यहां आकर प्राकृतिक सौंदर्य और बर्फबारी का आनंद लें, लेकिन साथ ही सफाई और नियमों का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना भी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.