Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बायोमेट्रिक नियमों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, टोल प्लाजा जाम की चेतावनी

Summer Express, हिसार | गेहूं खरीद प्रक्रिया में लागू किए गए बायोमेट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर नंबर प्लेट से जुड़े नियमों के विरोध में किसान संगठनों ने प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि वे विभिन्न टोल प्लाजा पर चार घंटे तक प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम करेंगे। इस आंदोलन को आढ़ती और मजदूर संगठनों का भी समर्थन मिलने की बात कही जा रही है।

किसानों का कहना है कि नई व्यवस्था के चलते मंडियों में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर की धीमी गति के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन में बाधा आ रही है, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फिंगरप्रिंट न मिलने पर आंखों की स्कैनिंग की सुविधा दी गई है और जरूरत पड़ने पर मैनुअल अनुमति भी दी जा रही है। इसके बावजूद किसान इस प्रणाली को अव्यवहारिक बताते हुए विरोध जता रहे हैं।

वहीं, अधिकारी लस्टर लॉस का आकलन करने वाली टीम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगे की खरीद प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें।

इस बीच सिरसा जिले के मीरपुर गांव में आग लगने से किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। करीब 26 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों का आरोप है कि रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन से किसी जलती वस्तु के गिरने से आग लगी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फसल राख हो चुकी थी। किसानों ने बताया कि उन्होंने यह जमीन 75 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर ली थी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल भाजपा विधायक को AK-47 से हत्या की धमकी, रिटायर्ड प्रिंसिपल गिरफ्तार

summer express , करनाल। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 27 अगस्त को डाक के माध्यम से विधायक के नाम धमकी भरा पत्र भेजा था। आरोपी को...

धान खरीद पर किसानों का आंदोलन टला, 20 सितंबर तक खरीद शुरू कराने का प्रशासन का आश्वासन

summer express , कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शाहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू कराने के लिए पत्र लिखा...

दाड़लाघाट ब्लॉक सीएचसी और जयनगर PWD सब डिवीजन सहित सभी बंद संस्थानों को तुरंत बहाल करे सरकार-:भाजपा

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-:भाजपा सोलन के जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने प्रदेश सरकार से अर्की विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए विभिन्न सरकारी संस्थानों को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने विशेष रूप से दाड़लाघाट विकास खंड, जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जयनगर लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन को दोबारा शुरू करने की...

अमृतसर में सीमा पार स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्टल समेत 4 गिरफ्तार

summer express , अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित एक कथित स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 27 किलो हेरोइन, एक विदेशी .30...
Summer Express - हरियाणा में 14 लाख के विवाद में युवक का अपहरण, मारपीट कर दिल्ली में छोड़ा

सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान झड़प: दो छात्र घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

summer express , नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। झड़प में दो छात्र घायल हो गए, जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त मिले। पुलिस ने घायल छात्रों की पहचान अंश (19) और भविष्य चौधरी (19)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.