Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महेंद्रगढ़ में जर्जर हवेलियां बनी खतरा, नगरपालिका की नोटिस कार्रवाई तक सीमित

Summer express,महेंद्रगढ़ । महेंद्रगढ़ शहर में पुरानी हवेलियों की जर्जर हालत अब गंभीर खतरे का कारण बनती जा रही है। शहर के मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों में स्थित कई पुरानी हवेलियां वर्षों से उपेक्षा के चलते खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं और कभी भी गिरकर बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जर्जर इमारतों की दीवारें और छतें कमजोर हो चुकी हैं, कई जगहों पर दरारें साफ दिखाई देती हैं और इनके भीतर उगी झाड़ियां व पेड़-पौधे संरचना को और अधिक कमजोर कर रहे हैं। कई हवेलियों से ईंटें और मलबा गिरने लगा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

नगरपालिका द्वारा कुछ समय पहले इन इमारतों को खतरनाक घोषित करते हुए नोटिस जारी किए गए थे और मालिकों को मरम्मत या ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन केवल औपचारिक नोटिस तक सीमित है, जबकि जर्जर इमारतों को हटाने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं। कई जगह इन हवेलियों के नीचे दुकानों और पार्किंग के कारण खतरा और बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि अवैध निर्माण और आसपास की गतिविधियों के चलते पुरानी संरचनाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे इनके ढहने का खतरा और बढ़ गया है।

नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि सभी जर्जर हवेलियों की पहचान कर नोटिस जारी किए जा चुके हैं और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि शहर में कई पुरानी हवेलियां बेहद खराब स्थिति में हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.