Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में दिनदहाड़े फायरिंग : सीमेंट व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मारकर हमलावर फरार

Summer Express, रोहतक। रोहतक में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सुखपुरा चौक के पास सीमेंट और सरिया व्यापारी प्रवीण सैनी (32) को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर पैदल ही मौके से फरार हो गया। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण सैनी प्रेम नगर चौक निवासी हैं और गोहाना रोड पर सुखपुरा चौक के पास अपनी दुकान का संचालन करते हैं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान पर बैठे थे, तभी एक युवक पैदल आया और उन पर तीन-चार राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली उन्हें लग गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूचना मिलते ही पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीआईए, स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ और अन्य पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी रंजिश या आपराधिक एंगल की भी पड़ताल की जा रही है, हालांकि परिजनों ने अभी किसी भी विवाद की जानकारी होने से इनकार किया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से रोहतक में आपराधिक घटनाओं में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल ही में अलग-अलग मामलों में हत्या और फायरिंग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस ताजा वारदात ने नव नियुक्त पुलिस कप्तान आईपीएस गौरव राजपुरोहित के सामने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.