Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेंशन विवाद पर सरकार सतर्क, हाईकोर्ट के फैसले का होगा गहन अध्ययन

शिमला ,संजू-;:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा पूर्व विधायकों की पेंशन बहाल करने के आदेश के बाद राज्य सरकार ने संतुलित प्रतिक्रिया दी है। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार ने अभी तक फैसले का पूरा अध्ययन नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसके सभी कानूनी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने केवल दो पूर्व विधायकों के मामलों में पेंशन जारी करने के निर्देश दिए हैं और किसी मौजूदा कानून या विधेयक पर कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की है।

मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पहले एक पेंशन संशोधन विधेयक लेकर आई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। इसके स्थान पर बजट सत्र 2026 में एक नया विधेयक पारित किया गया। इस नए कानून में केवल 14वीं विधानसभा के उन विधायकों की पेंशन रोकने का प्रावधान किया गया है, जिन्हें दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रावधान भविष्य के मामलों पर लागू होगा और इसका पूर्व विधायकों की पेंशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिन मामलों में पूर्व विधायक अदालत पहुंचे थे, वहां कोर्ट ने तथ्यों के आधार पर पेंशन जारी करने का निर्णय दिया है। सरकार अब यह तय करेगी कि इस फैसले के खिलाफ अपील करनी है या नहीं।उन्होंने यह भी कहा कि नया पेंशन प्रावधान किसी व्यक्ति विशेष को ध्यान में रखकर नहीं लाया गया, बल्कि इसका उद्देश्य दल-बदल और क्रॉस वोटिंग जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाना है। राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग और बजट सत्र में अनुपस्थिति के कारण कुछ विधायकों की अयोग्यता का मुद्दा भी इसी संदर्भ में सामने आया। मंत्री के अनुसार, हिमाचल की राजनीति में इस तरह की घटनाएं पहले नहीं देखी गई थीं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.