Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किराने की दुकान की आड़ में अवैध शराब का बड़ा खुलासा,170 पेटियां बरामद

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर के थाना सदर के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के प्रतापनगर में किराने की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किराये के मकानों और दुकानों से लगभग 170 पेटियां शराब बरामद की हैं। 

जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने पांच घंटे से अधिक समय तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान किराने की एक दुकान से पांच और दूसरी दुकान से सात पेटियां शराब बरामद की गईं। इसके बाद जब टीम ने किराये पर लिए गए कमरों की तलाशी ली तो वहां से करीब 158 से अधिक बोतलें देसी और अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। कुल मिलाकर लगभग 170 पेटियां शराब जब्त की गई हैं, जबकि मौके से और भी बड़े जखीरे की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा था और स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी। किराने की दुकान सुरेश कुमार नामक व्यक्ति द्वारा किराये पर ली गई थी, जो ऊना जिला का निवासी बताया जा रहा है। 

छापेमारी के दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद शराब को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। हमीरपुर ने जारी प्रेस व्यान में एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रतापनगर क्षेत्र से लगभग 170 पेटियां शराब बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.