Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPU में फीस बढ़ोतरी पर SFI का तीखा विरोध, छात्रों और अभिभावकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में हाल ही में हुई फीस बढ़ोतरी को लेकर विरोध तेज हो गया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने इस फैसले के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है और इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है।

शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान SFI के राज्य सचिव सन्नी सिकटा ने विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फीस में की गई वृद्धि पूरी तरह मनमानी है और यह सीधे तौर पर छात्र विरोधी कदम है। उनका कहना है कि इस फैसले से खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों पर भारी बोझ पड़ेगा, जिससे उनकी उच्च शिक्षा प्रभावित हो सकती है।सन्नी सिकटा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा परीक्षा शुल्क में 50 प्रतिशत, हॉस्टल फीस में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएचडी से जुड़े थीसिस सबमिशन और मूल्यांकन शुल्क में 50 प्रतिशत और एक्सटेंशन फीस में 33 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। वहीं एमबीए, एमसीए और एमटेक जैसे व्यावसायिक कोर्सों में प्रोजेक्ट रिपोर्ट फीस में 200 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को उन्होंने पूरी तरह अनुचित बताया।

SFI ने सरकार द्वारा दिए जा रहे संसाधनों की कमी के तर्क को भी खारिज किया। संगठन का आरोप है कि यह स्थिति सरकार की नीतिगत विफलताओं का परिणाम है और जानबूझकर सरकारी शिक्षण संस्थानों को कमजोर कर निजी संस्थानों को बढ़ावा दिया जा रहा है।संगठन ने मांग की है कि फीस बढ़ोतरी के इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और विश्वविद्यालय को पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। इसके साथ ही SFI ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने और आंदोलन में शामिल होने की अपील की है, ताकि सभी वर्गों के छात्रों को समान रूप से शिक्षा का अवसर मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.