Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में खुलेंगे मुहल्ला क्लीनिक

राहुल चावला , धर्मशाला-: हिमाचल में आप को समर्थन मिलने पर पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर मुहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे तथा सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य होगा। पार्टी वर्तमान में हिमाचल में पिछले विधानसभा चुनाव की तरह का माहौल तैयार करने में जुट गई है। यह बात आम आदमी पार्टी के कांगड़ा-चंबा सह-प्रभारी एवं इम्पू्रवमेंट ट्रस्ट पठानकोट के चेयरमैन सौरभ बहल ने विशेष बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वह कांगड़ा व चंबा के संगठन पदाधिकारियों से बैठकों के लिए दौरे पर आए हैं। हिमाचल में अच्छे स्तर पर संगठन निर्माण करना है। वर्ष 2027 के चुनाव से पहले संगठन को इतना मजबूत किया जाएगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी हिमाचल में जीत दर्ज कर सके।

कांगड़ा-चंबा में बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन

सौरभ बहल ने कहा कि कांगड़ा-चंबा के 20 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर आम आदमी पार्टी के संगठन को खड़ा किया जाएगा। पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। पार्टी के घोषणा पत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस किया जाएगा। पंजाब में आम आदमी की पार्टी की पहल पर निजी स्कूलों से एडमिशन कट करवाकर बच्चे सरकारी स्कूलों में एडमिशन करवा रहे हैं। पंजाब के स्कूलों में खेल मैदानों के साथ स्विमिंग पूल तक का निर्माण किया जा रहा है। पंजाब में 990 मुहल्ला क्लीनिक खुले हैं, उसी तरह से हिमाचल में भी खोले जाएंगे, इसे घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। पंजाब में दस लाख का बीमा हर परिवार को दिया जा रहा है, इसी तरह की व्यवस्था हिमाचल में की जाएगी।

पार्टी के अच्छे ग्राफ से बौखला गई थी भाजपा

सौरभ बहल ने कहा कि वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के हिमाचल में अच्छे ग्राफ को देखते हुए भाजपा घबराई हुई थी, क्योंकि दिल्ली के साथ पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार थी, इसलिए भाजपा ने आप के अच्छे नेताओं को झूठे केसों में फंसाकर जेल में भेज दिया। वर्ष 2022 के अच्छे ग्राफ को रिकवर करने की दिशा में आम आदमी पार्टी कार्य कर रही है तथा आगामी चुनावों में पार्टी पूरे जोश के साथ मैदान में होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.