Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरुखनगर में बस क्यू शेल्टर गायब, लाखों की सरकारी संपत्ति को नुकसान

Summer Express गुरुग्राम  | गुरुग्राम के फरुखनगर क्षेत्र में बस क्यू शेल्टर गायब या क्षतिग्रस्त पाए जाने से हड़कंप मच गया है। कई स्थानों पर लगाए गए लाखों रुपये के बस शेल्टर या तो उखाड़ दिए गए हैं या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े मिले हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को बड़ा नुकसान हुआ है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चांदनगर मोड़ पर लगाया गया बस क्यू शेल्टर श्मशान घाट के पास कूड़े में पड़ा मिला, जो स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए धूप व बारिश से बचने का एकमात्र सहारा था। इसके गायब होने के बाद अब यात्रियों को खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शेल्टर के लोहे के ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया गया है और उसका सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। लोगों का कहना है कि पहले भी क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

फाजिलपुर मोड़ पर भी बस क्यू शेल्टर हटाए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे सरकारी संपत्ति लगातार नुकसान का शिकार हो रही है।

घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

वहीं, जेई प्रदीप ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान बस शेल्टर हटाया गया था और उसे पार्क में सुरक्षित रखा गया था। हाल ही में उसे पार्क से हटाकर श्मशान घाट के बाहर रखा गया है, जिसे जल्द साफ कर पुनः स्थापित किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.