Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 14–15 अप्रैल को हल्की बारिश के आसार, ओलावृष्टि और बर्फबारी का असर जारी

Summer Express, कुरुक्षेत्र  | हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है और 14–15 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय हो रहे हल्के पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है।

शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जबकि देर शाम कुरुक्षेत्र और पिहोवा क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं करनाल के तरावड़ी और नीलोखेड़ी इलाके में देर रात बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम ठंडा बना रहा।

लगातार पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम रहा। महेंद्रगढ़ में 32 डिग्री और रोहतक में 31.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 5.3 और 5.5 डिग्री कम रहा। वहीं गुरुग्राम में सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हरियाणा में तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री तक कम बना हुआ है। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जो 16.2 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में जहां सामान्य तौर पर गर्मी तेज हो जाती है, वहीं इस बार मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है, जिससे लोगों को फरवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम में यह बदलाव फिलहाल अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.