Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाहम्मणवाला में दर्दनाक हादसा :  नहर में पैर फिसलने से पूर्व सरपंच के बेटे की मौत

Summer express, रतिया  | रतिया उपमंडल के गांव बाहम्मणवाला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें गांव के पूर्व सरपंच के इकलौते पुत्र की छोटी नहर (राजवाहा) में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुरदास सिंह (पुत्र जरनैल सिंह) के रूप में हुई है। वह गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन मशीन का पता करने दूसरे गांव गया था। लौटते समय वह गांव नंगल और हाकमवाला के बीच स्थित खेतों के पास पानी पीने के लिए नहर किनारे रुका, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पक्की व पानी से भरी नहर में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया।

घटना के समय वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने युवक को नहर में बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही बाहम्मणवाला पुलिस चौकी प्रभारी दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकालकर तुरंत रतिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई दर्ज की है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.