Facebook-f Youtube X-twitter

जोगिंद्रनगर में HRTC कंडक्टर से मारपीट : 7 आरोपियों पर केस दर्ज, विवाद गरमाया

Summer Express, मंडी  | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में HRTC बस कंडक्टर के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना में पुलिस ने जिम संचालक, कोचिंग सेंटर शिक्षक समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद और बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार, थुरल से जोगिंद्रनगर जा रही HRTC बस एहजू क्षेत्र के पास एक अन्य वाहन को पास देने के लिए रुकी थी। इसी दौरान स्कूटी सवार युवकों से किसी बात को लेकर कंडक्टर लक्की की कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और कंडक्टर पर लात-घूंसे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद सामने आए वीडियो में कुछ लोग यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कंडक्टर ने कोई बदतमीजी नहीं की। वहीं, आरोपी जिम संचालक मनोज का कहना है कि बस और स्कूटी के बीच रास्ते को लेकर बहस हुई थी और कंडक्टर ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद विवाद बढ़ा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा मामला एकतरफा नहीं है और वह माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन निष्पक्ष जांच जरूरी है।

दूसरी ओर, घायल कंडक्टर लक्की ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन पर समझौते का दबाव बनाया गया और उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मामले को दबाने की कोशिश की गई।

इस मामले में जोगिंद्रनगर से विधायक प्रकाश राणा ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आरोपी उनके चालक का बेटा नहीं है और उनके नाम को गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने इसे भ्रामक जानकारी बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वहीं, HRTC कर्मचारी महासंघ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में परिचालक हड़ताल पर जाएंगे। इसके अलावा शिमला में भी यूनियन ने प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.