धर्मशाला,राहुल-:मैक्लोडगंज में स्थित त्सुगलाखांग मंदिर में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस विशेष अवसर पर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उपस्थित रहे और उन्होंने दलाई लामा से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक अनुयायियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न देशों से आए बौद्ध श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल थे।
दलाई लामा ने अपने संबोधन में शांति, करुणा और मानवीय मूल्यों पर जोर देते हुए सभी से आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति तभी संभव है जब लोग एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति और सम्मान का भाव रखें। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।