Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिल्कफेड विवाद पर सियासत तेज: किसानों का दूध सड़कों पर, सुधीर शर्मा का सरकार पर तीखा वार

मंडी, धर्मवीर-:मंडी में मिल्कफेड द्वारा किसानों से दूध न खरीदे जाने के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ किसानों ने मिल्कफेड के गेट के बाहर दूध फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया। इस घटना ने प्रदेश की राजनीति को भी गर्मा दिया है।धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने इस पूरे मामले पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार किसानों और दूध उत्पादकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने पहले वादा किया था कि गाय का दूध 80 रुपये और भैंस का दूध 100 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उनका कहना है कि जनवरी से मार्च तक का भुगतान किसानों को नहीं मिला, जिससे उनमें भारी नाराज़गी है।उन्होंने यह भी बताया कि धर्मशाला के कई दूध उत्पादक उनसे मिले और अपनी परेशानी साझा की। किसानों का कहना है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे मिल्कफेड को दूध बेचना बंद कर देंगे और खुले बाजार का रुख करेंगे, जहां उन्हें बेहतर कीमत मिल रही है।सुधीर शर्मा ने इसे सरकार की नीतियों की विफलता करार देते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार किसान इस तरह दूध फेंकने को मजबूर हुए हैं।मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा सरकार से उठ चुका है और मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, अलग-अलग बयान देते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “अब मुख्यमंत्री का समय जा रहा है, जाते समय दान-पुण्य करना चाहिए, तभी वैतरणी पार होगी।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.