Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीवर सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत

Summer express, नूंह |  नूंह के फिरोजपुर झिरका शहर ,सीवर लाइन की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर सीवर लाइन की सफाई के लिए बिना किसी सुरक्षा उपकरण, गैस मास्क या अन्य आवश्यक सुरक्षा किट के अंदर उतरे थे। सीवर के भीतर जहरीली गैस का स्तर अत्यधिक होने के कारण कुछ ही मिनटों में मजदूर बेहोश होने लगे और दम घुटने की स्थिति बन गई।

जब काफी देर तक मजदूरों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी।

सिटी थाना प्रभारी कुलदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक मजदूर पलवल जिले का और दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। तीसरे मजदूर को गंभीर हालत में अल आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से फरार ठेकेदार की तलाश जारी है। प्रशासन ने लापरवाही के इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...

रोहतक PGI में अल्ट्रासाउंड को लेकर मरीजों का हंगामा, सुबह 5 बजे से लग रही लाइन

summer express, रोहतक। PGI में अल्ट्रासाउंड जांच की सीमित सुविधा को लेकर मंगलवार को मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मरीज हेल्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एचके अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जांच व्यवस्था में सुधार की मांग की। वीसी के आश्वासन के बाद मरीज और...

संपत सिंह ने अंबाला में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, अपराध और नशे को लेकर घेरा

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। इनेलो सरकार में गृह मंत्री रह चुके संपत सिंह मंगलवार को अंबाला पहुंचे। यहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अंबाला कैंट को फ्री होल्ड करने, भाजपा के सेवा संकल्प अभियान, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे के मुद्दे पर भाजपा...

चिट्टे के खिलाफ मैराथन अच्छी पहल, लेकिन नीयत और व्यवस्था भी हो साफ: सतपाल सत्ती

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना से चिट्टे और नशे के खिलाफ विशेष मुहिम का आगाज करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को...

वरुण चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना :बोले हरियाणा में बढ़ रहा अपराध, जुमलेबाजी अब बर्दाश्त नहीं

summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। कांग्रेस के अंबाला से सांसद वरुण चौधरी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, हरियाणा में बढ़ते अपराध और केंद्र व प्रदेश सरकार के दावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन किसी भी देश ने भारत को विश्व...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.