Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकाघाट हत्याकांड पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक, हिमाचल में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति और नशे पर चिंता

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकाघाट में हुई एक लड़की की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हिमाचल दिवस के अवसर पर हमीरपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले आपराधिक घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से आपराधिक प्रवृत्ति में बढ़ोतरी हुई है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सरकाघाट की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला सामान्य कानून व्यवस्था से भी ऊपर का प्रतीत होता है और इसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।

कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि प्रदेश सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। लोगों को सजग और सतर्क रहकर समाज में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचानी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज और सरकार मिलकर प्रयास करें, तो ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। हिमाचल जैसे शांत प्रदेश की छवि को बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में बढ़ते नशे के मामलों पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में युवाओं के बीच नशे की प्रवृत्ति में वृद्धि देखी गई है, जो भविष्य के लिए खतरे की घंटी है।उन्होंने बताया कि सरकार ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और प्रदेश के एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ाई गई है। साथ ही ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।अंत में कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार का सहयोग करें और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.