Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।

समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य के निर्माण में योगदान देने वाले नेताओं को याद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने किन्नौर जिले की पात्र महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि’ योजना के तहत 1500 रुपये मासिक सहायता देने का ऐलान किया। साथ ही, रिकांग पियो में भू-तापीय ऊर्जा आधारित हीटिंग प्रणाली विकसित करने की घोषणा भी की गई।मुख्यमंत्री ने तरांडा क्षेत्र में सुरंग निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये, छोल्टू स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक उन्नत करने और किन्नौर के पॉलिटेक्निक कॉलेज को रोहड़ू से उरनी स्थानांतरित करने की घोषणा की। इसके अलावा, श्रेणी-1 और श्रेणी-2 अधिकारियों के 3 प्रतिशत वेतन स्थगन को वापस लेने का भी निर्णय लिया गया।उन्होंने पुलिस विभाग के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय एक रैंक उच्च पद देने की घोषणा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने सड़कों, ट्रांसमिशन लाइन, हेली-टैक्सी सेवा और सीमा व्यापार को बढ़ावा देने की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिपकी-ला के माध्यम से चीन के साथ सीमा व्यापार फिर से शुरू करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।मुख्यमंत्री ने कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्रों में न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और नई योजनाएं लागू करने की बात कही। स्वास्थ्य क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी, एमआरआई और अन्य आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की भी घोषणा की गई।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.