Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जल गए और उनका शरीर पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।

मृतक की पहचान रामनगर निवासी सोमपाल (60) के रूप में हुई है, जो भारत नगर में एक छोटे से किराए के कमरे में अकेले रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह घटना से कुछ ही समय पहले गैस एजेंसी से नया सिलेंडर लेकर आए थे। शाम के समय जब उन्होंने चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाने की कोशिश की, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते तेज धमाका हो गया।

विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना के तुरंत बाद कमरे से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और खुद भी पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

कमरा छोटा होने के कारण आग ने तेजी से सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया। कमरे में रखा फ्रिज, चारपाई, बिस्तर, कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सोमपाल कमरे के अंदर ही फंसे रह गए और लपटों से घिरकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक राहत टीम अंदर पहुंची, तब तक उनका शरीर बुरी तरह जल चुका था।

परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार सिलेंडर हाल ही में लाया गया था और उसी दिन इस्तेमाल में लिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ या फिर रेगुलेटर में कोई तकनीकी खराबी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि सिलेंडर की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.