Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में समय से पहले पहुंचा मानसून, तीन दिन भारी बारिश के आसार

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मानसून ने प्रदेश में समय से पहले दस्तक दी है। आमतौर पर हरियाणा में मानसून की एंट्री 29 जून को होती है, लेकिन इस साल यह 23-24 जून को ही सक्रिय हो गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। आंकड़ों के अनुसार, जून 2024 में अब तक हरियाणा में 51.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल पूरे जून में सिर्फ 29.3 मिमी वर्षा हुई थी। सामान्य रूप से जून महीने में औसतन 55.3 मिमी बारिश होती है।

अगले 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

28 जून (शुक्रवार):

  • 25-50% बारिश: पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी
  • 50-75% बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक और भिवानी
  • 75-100% बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत

29 जून (शनिवार):

  • 50-75% बारिश: नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला
  • 75-100% बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला और यमुनानगर

30 जून (रविवार):

  • 50-75% बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी
  • 75-100% बारिश: नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला

तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद राहत

बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान औसतन 4.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। पलवल राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अंबाला में तापमान में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज हुआ, जहां 8.8 डिग्री की वृद्धि देखी गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.