Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी अजय कुमार (34) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला था। वह चंडीगढ़ की एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था और ट्रेन से अपने पैतृक गांव जा रहा था। इसी दौरान पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास वह संदिग्ध परिस्थितियों में चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में चंडीगढ़ से पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अजय कुमार के रूप में की।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद अजय का बैग और मोबाइल फोन गायब मिले, जबकि उसकी जेब से केवल 150 रुपये ही बरामद हुए। परिजनों का कहना है कि संभव है ट्रेन में उसके साथ लूटपाट हुई हो और विरोध करने पर उसे चलती ट्रेन से धक्का दिया गया हो। उन्होंने पुलिस से इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

रेलवे पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि संभव है कि भीड़ के कारण युवक दरवाजे या खिड़की के पास खड़ा रहा हो और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया हो। हालांकि पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

अजय की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी, जिससे घर का सहारा छिन गया है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर 47.38 लाख रुपये का सोना जब्त, अंतर्वस्त्रों में छिपाकर लाए थे दो यात्री

Summer express, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो यात्रियों से 47.38 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। दोनों यात्री शारजाह से दिल्ली पहुंचे थे और अपने पास 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन छिपाकर ला रहे...

‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

Summer express/शिमला, संजू -:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए करीब 200 बसों और 500...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। 31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी, जबकि...

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

Summer express/धर्मशाला ,राहुल -:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है। इस अभियान के जरिए चीन के ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’ के प्रति विरोध जताया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा, संस्कृति, धर्म और विशिष्ट पहचान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.