Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया।

मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच के दौरान हुआ, जब एक ग्राहक बलवीर सिंह के गोल्ड लोन पैकेट की जांच की गई। रिकॉर्ड के अनुसार, अगस्त 2025 में उन्होंने 37.50 ग्राम असली सोना गिरवी रखा था, लेकिन जांच में उसी पैकेट से 50.75 ग्राम नकली जेवर बरामद हुए।

आंतरिक जांच में अलीगढ़ निवासी तत्कालीन बैंकिंग ऑपरेशन मैनेजर सचिन कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि 29 अगस्त 2025 को वह बैंक से बाहर गया और लौटते समय उसके पास एक प्लास्टिक पैकेट था। इसके बाद उसने स्ट्रॉन्ग रूम में जाकर असली सोने को नकली जेवरों से बदल दिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए मेकर और चेकर दोनों की भूमिका खुद ही निभाई और दूसरे कर्मचारी की लॉगिन आईडी का दुरुपयोग कर लोन प्रक्रिया को पूरा किया, ताकि किसी को शक न हो।

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पहले इस्तीफा दे दिया, लेकिन बाद में उसे वापस लेकर कुछ समय तक बैंक में कार्य जारी रखा और फिर अक्टूबर 2025 में पूरी तरह नौकरी छोड़ दी।

सीएसबी बैंक के शाखा प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी, जिसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने जांच शुरू की। विस्तृत जांच के बाद थाना शहर पलवल में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और बैंक से जुड़े अन्य लेनदेन व सुरक्षा प्रक्रियाओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.