Facebook-f Youtube X-twitter

शक में अंधा हुआ पति: लुधियाना में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, वीडियो बनाकर किया जुर्म कबूल

Summer Express, माछीवाड़ा  | पंजाब के लुधियाना जिले के माछीवाड़ा क्षेत्र में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मंड सुखेवाला गांव निवासी गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी राजविंदर कौर की रविवार दोपहर हत्या कर दी। गुरप्रीत पेशे से कंबाइन चालक है और करीब 11 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। वहीं, पत्नी को भी पति पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से तनाव और विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गुरप्रीत सिंह ने घर में अकेली मौजूद पत्नी का गला घोंट दिया।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। वारदात के बाद आरोपी ने पहले अपने एक दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी और फिर खुद ही पुलिस को सूचना देकर थाने आने की बात कही।

सूचना मिलते ही डीएसपी प्रीतपाल सिंह और थाना प्रभारी पवित्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जो इस घटना के बाद सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या के बाद एक वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा, जिसमें उसने शक के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शक में अंधा हुआ पति: लुधियाना में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, वीडियो बनाकर किया जुर्म कबूल

Summer Express, माछीवाड़ा  | पंजाब के लुधियाना जिले के माछीवाड़ा क्षेत्र में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। जानकारी के अनुसार, मंड सुखेवाला गांव निवासी गुरप्रीत...

केबल ब्रिज पर फोटो खींचते समय दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार मर्सिडीज की टक्कर से कारोबारी की मौत

Summer Express, हैदराबाद | हैदराबाद के चेरुवु केबल ब्रिज पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय कारोबारी श्याम राज की जान चली गई। वह अपनी पत्नी की तस्वीर खींच रहे थे, तभी तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस...

पालमपुर में 43 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ,पार्किंग और सौंदर्यकरण पर जोर

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर पालमपुर में पर्यटन और शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 43 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इन परियोजनाओं में आधुनिक पार्किंग सुविधाओं का निर्माण, कैफे का जीर्णोद्धार और सड़कों का सौंदर्यकरण शामिल है। इन कार्यों का भूमि पूजन पर्यटन विकास निगम के...

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.