Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में अवैध निर्माण पर सख्ती,नक्शे नियमित करवाने का अंतिम अवसर

हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले में अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में शहरी निकायों और विशेष योजना क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम (टीसीपी एक्ट) के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के बनाए गए भवनों को किसी भी तरह की सुविधा—जैसे बिजली और पानी के कनेक्शन—तब तक नहीं दिए जाएंगे, जब तक संबंधित विभाग या शहरी निकाय से एनओसी प्राप्त न हो।उन्होंने कहा कि अधिसूचित योजना क्षेत्रों और विशेष क्षेत्रों में किसी भी निर्माण कार्य से पहले टीसीपी विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 1000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले प्लॉट पर निर्माण के लिए पूर्व अनुमति जरूरी कर दी गई है। इतना ही नहीं, ऐसे प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए भी एनओसी अनिवार्य होगी।

प्रशासन ने इस नियम की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टीसीपी विभाग के अधिकारियों को सभी बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमों का सही तरीके से पालन हो सके।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने पहले ही बिना अनुमति के निर्माण कर लिया है, उन्हें अपने भवनों के नक्शे नियमित करवाने के लिए अंतिम मौका दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी नियमों की अनदेखी की गई, तो संबंधित भवन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।प्रशासन के इस कदम को जिले में अवैध निर्माण पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पंजाब में आज रात राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 8 से 8:15 बजे तक बजेगा सायरन

पंजाब में आज रात राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 8 से 8:15 बजे तक बजेगा सायरन

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आज  रात सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए राज्यभर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत शाम 8 बजे से 8:15 बजे तक सभी जिलों में किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, यह...
Summer Express - भाजपा ध्यान भटकाने के लिए कर रही धरना राजनीति, महिला आरक्षण पर दोहरा रवैया:  सीएम  सुक्खू

भाजपा ध्यान भटकाने के लिए कर रही धरना राजनीति, महिला आरक्षण पर दोहरा रवैया:  सीएम  सुक्खू

Summer express/शिमला, संजू -:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शनों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण...
Summer Express - एचपीवी वैक्सीन पर अफवाहें निराधार, बिलासपुर में 788 बच्चियों को लग चुका टीका: सीएमओ

एचपीवी वैक्सीन पर अफवाहें निराधार, बिलासपुर में 788 बच्चियों को लग चुका टीका: सीएमओ

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में एचपीवी वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को अफवाहों के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए। डॉ. शर्मा ने बताया कि...
Summer Express - महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के रुख को “नौटंकी और ड्रामा” करार...
Summer Express - ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

Summer express/ ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना के समय अधिकांश मजदूर गेहूं की कटाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.