Facebook-f Youtube X-twitter

बिलासपुर में टीबी के खिलाफ बड़ा अभियान, 263 गांवों में होगी व्यापक जांच

बिलासपुर,सुभाष-:जिला बिलासपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को तेज गति से लागू किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि इस पहल के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समय पर जांच सुनिश्चित की जा सके। अभियान के लिए जिले के 263 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां टीबी की पहचान और रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अभियान का लक्ष्य लगभग 1.80 लाख लोगों की स्क्रीनिंग करना है। इसके अंतर्गत 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का एक्स-रे किया जाएगा, जिससे संभावित टीबी मरीजों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो सके। जिन व्यक्तियों में लक्षण पाए जाएंगे, उनकी विस्तृत जांच कर तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

डॉ. शर्मा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहां टीबी के अलावा अन्य बीमारियों की जांच और परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और जांच के लिए प्रेरित कर रही हैं।उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे इस निशुल्क अभियान का लाभ उठाएं। सभी जांच और दवाइयां मुफ्त उपलब्ध हैं, और समय पर उपचार से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

निजी बसों में भी लागू होंगे पास और रियायती किराए के नियम, परिवहन विभाग ने दिए सख्त आदेश

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी में स्टेट कैरिज स्कीम के तहत चलने वाली निजी बसों पर अब सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन बसों में भी रोडवेज की तरह सभी पास और रियायती किराया सुविधाएं अनिवार्य रूप से लागू करनी...

संगरूर में स्वर्णकार नेता के घर पेट्रोल बम हमला, CCTV में कैद वारदात से फैली दहशत

Summer express, संगरूर | पंजाब के संगरूर जिले के शिवपुरी मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णकार एसोसिएशन धूरी के प्रधान दर्शन सिंह खुरमी के घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया गया। इस हमले के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब दर्शन...

बंगाल चुनाव से पहले हिंसा: ISF उम्मीदवार अराबुल इस्लाम पर जानलेवा हमला, इलाके में तनाव

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सभी दल जहां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं, वहीं इस बीच हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार अराबुल इस्लाम पर अज्ञात...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: हिमाचल में एमएसपी बढ़ोतरी से किसानों को राहत

शिमला, 21 अप्रैल -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक पद्धति से उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। इस निर्णय से राज्य के हजारों किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है और...

राष्ट्रपति निवास मशोबरा में राष्ट्रपति दौरे के चलते 2 मई तक पर्यटकों का प्रवेश बंद

शिमला, 21 अप्रैल:-मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को आगामी 2 मई 2026 तक आम पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत के माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और सभी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.