Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

918 दिनों का सब्र टूटा: शिमला में दृष्टिहीनों का उग्र प्रदर्शन, सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले 918 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दृष्टिहीन युवाओं का गुस्सा मंगलवार को खुलकर सामने आया। सचिवालय के बाहर एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए शर्ट उतारकर रोष प्रकट किया। इस दौरान पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दृष्टिहीन संगठन के सदस्य राजेश ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी मुख्य मांग विशेष भर्ती अभियान के तहत दिव्यांगों के खाली पड़े बैकलॉग पदों को एकमुश्त भरना है। उनका आरोप है कि सरकार लंबे समय से उनकी इस जायज मांग को नजरअंदाज कर रही है, जिससे प्रदेश के करीब 1500 दिव्यांग युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।राजेश ठाकुर ने सरकार और प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बताया कि 6 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास ‘ओक ओवर’ की ओर मार्च किया था। उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक करवाई जाएगी। हालांकि, अगले दिन 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इससे यह साफ होता है कि सरकार दिव्यांगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारी केवल संविधान द्वारा दिए गए अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बार-बार सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, पहले से मिल रही सुविधाओं में भी कटौती किए जाने का आरोप लगाया गया।

दृष्टिहीन संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उन्हें जल्द मुख्यमंत्री के साथ बैठक का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। प्रदर्शनकारियों ने आगामी चरण में मुख्यमंत्री आवास ‘ओक ओवर’ के घेराव और प्रदेशव्यापी चक्का जाम की चेतावनी दी है।

स्थिति को और गंभीर बनाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगले आंदोलन में वे हाथों में पेट्रोल की बोतल और लाइटर लेकर भी उतर सकते हैं। इस बयान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सीधे हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा कि अधिकारी इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य विभागों में भर्तियां की जा रही हैं, तो दिव्यांगों के लिए निर्धारित 1500 पदों को क्यों रोका गया है।अब देखना यह होगा कि सरकार इस चेतावनी के बाद क्या रुख अपनाती है और क्या दृष्टिहीन युवाओं की मांगों पर कोई ठोस निर्णय लिया जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.