Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद हाईवे पर 200 किमी/घंटा की रफ्तार में मर्सिडीज-बीडब्ल्यू रेस, बाइक को टक्कर में दो युवक घायल

Summer express, फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद में मुजेसर इलाके के पास नेशनल हाईवे पर रफ्तार का खतरनाक खेल देखने को मिला, जहां मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू कारों के बीच कथित रेस के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों लग्जरी कारें करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हाईवे पर दौड़ रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते नियंत्रण बिगड़ गया और दोनों कारों ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवक लगभग 50 मीटर दूर जा गिरे और घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थिति और बिगड़ गई जब दोनों कारें आपस में भी टकरा गईं। टक्कर के प्रभाव से एक कार घूम गई और दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों कारों के चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में ले लिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि दोनों की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे का कारण बताया है। कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर रात के समय इस तरह की रेसिंग और स्टंटबाजी आम होती जा रही है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.