Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

5 वर्षीय दिव्यांशु की जिंदगी पर संकट,किडनी ट्रांसप्लांट के लिए परिवार को 10 लाख की सख्त जरूरत

मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले के सराज क्षेत्र के एक छोटे से गांव कलहणी में रहने वाले 5 वर्षीय दिव्यांशु की जिंदगी इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रही है। मासूम पिछले तीन वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और अब उसकी हालत और भी चिंताजनक हो गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना उनके लिए लगभग असंभव होता जा रहा है।

दिव्यांशु के पिता योगराज, जो पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं, ने बताया कि जब उनका बेटा मात्र 2 वर्ष का था, तब डॉक्टरों ने उसकी दोनों किडनियों में गंभीर समस्या होने की जानकारी दी थी। स्थिति इतनी खराब थी कि एक किडनी पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी थी, जिसे बाद में ऑपरेशन के जरिए निकालना पड़ा। परिवार ने उम्मीद की थी कि इसके बाद बच्चे की स्थिति सुधर जाएगी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ।करीब 8 महीने पहले पीजीआई चंडीगढ़ में हुए ऑपरेशन और इलाज पर अब तक परिवार लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर चुका है। इस रकम को जुटाने के लिए योगराज ने रिश्तेदारों, दोस्तों और बैंक से कर्ज लिया। लेकिन अब डॉक्टरों ने बताया है कि दूसरी किडनी भी धीरे-धीरे खराब हो रही है और बच्चे को बचाने के लिए जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट करवाना जरूरी है। इसके लिए करीब 8 से 10 लाख रुपये और खर्च होने का अनुमान है।

स्थिति को और गंभीर बनाते हुए, दिव्यांशु को एक दिमागी बीमारी ने भी अपनी चपेट में ले लिया है, जिसका इलाज भी चंडीगढ़ में ही चल रहा है। बच्चे की मां कृष्णा देवी अस्पताल में दिन-रात उसकी देखभाल कर रही हैं, जबकि पिता इलाज के खर्च के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।परिवार की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। योगराज की दो बेटियां हैं, जो दूसरी और चौथी कक्षा में पढ़ती हैं। आर्थिक तंगी और बेटे के इलाज के कारण उन्हें पड़ोसियों के सहारे छोड़ना पड़ा है। पहले जहां परिवार सामान्य जीवन जी रहा था, वहीं अब बीमारी ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है।

योगराज ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने उपायुक्त मंडी को भी सहायता के लिए पत्र सौंपा, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है। अब वे समाजसेवियों और दानदाताओं से अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए मदद की अपील कर रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि यदि समय रहते किडनी ट्रांसप्लांट नहीं किया गया, तो बच्चे की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में हर दिन परिवार के लिए एक नई चिंता लेकर आ रहा है।यदि आप दिव्यांशु की मदद करना चाहते हैं, तो उसके पिता योगराज के बैंक खाते में आर्थिक सहायता भेज सकते हैं।

खाता नाम: योगराज

बैंक: इंडियन ओवरसीज बैंक

खाता संख्या: 042201000012199

आईएफएससी कोड: IOBA0000422

गूगल पे नंबर: 8219995377

आपकी छोटी सी मदद इस मासूम को नई जिंदगी दे सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

Summer express, रेवाड़ी  | रेवाड़ी में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर के भाडावास गेट क्षेत्र में गुरुग्राम से आई टीम द्वारा की गई, जिसमें भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। छापे के दौरान किसी भी व्यक्ति के...
Summer Express - गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम में दमकलकर्मियों की हड़ताल का असर अब शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। दमकल केंद्रों पर ड्यूटी के लिए भेजे गए 51 रोडवेज चालकों के कारण करीब 35 बस रूट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे यात्रियों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना...
Summer Express - पलवल में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

पलवल में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल  | पलवल में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला फूंका और संसद में बिल का विरोध करने के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा, जिला...
Summer Express - पंजाब में अवैध खनन पर सख्ती: फ्लाइंग स्क्वॉड गठन की तैयारी, तकनीक आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

पंजाब में अवैध खनन पर सख्ती: फ्लाइंग स्क्वॉड गठन की तैयारी, तकनीक आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। खनन मंत्री बरिंदर गोयल ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाकर और अधिक प्रभावी किया जाए तथा अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी...
Summer Express - Auto Draft

राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान की सबसे संवेदनशील और सुरक्षित मानी जाने वाली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात ईमेल के जरिए भेजे गए इस संदेश में दावा किया गया है कि दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर में विस्फोट किया जाएगा। धमकी सामने आते ही प्रशासन और सुरक्षा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.