Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा नगर निगम चुनाव: भाजपा ने मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की

Summer express,चंडीगढ़ | हरियाणा में नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पंचकूला से श्यामलाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत नगर निगम से राजीव जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है।

वहीं कांग्रेस पहले ही इन तीनों नगर निगमों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने पंचकूला से सुधा भारद्वाज, अंबाला से कुलविंद्र कौर और सोनीपत से कमल दीवान को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

हरियाणा के इन तीनों नगर निगमों, अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में मेयर और वार्ड सदस्यों के चुनाव 10 मई 2026 को कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग द्वारा 13 अप्रैल को चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया था।

चुनाव प्रक्रिया के अनुसार नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।

मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। यदि किसी क्षेत्र में पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ती है तो वह 12 मई को कराया जाएगा। इसके बाद 13 मई 2026 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नगर निगम चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार अभियान में जुट गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.