Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिना शिकायत सुधरेंगी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां, निगम ने शुरू की पहल

Summer express, पानीपत |  नगर निगम अब बिना शिकायत के ही प्रॉपर्टी आईडी में मौजूद बड़ी त्रुटियों को सुधारने की पहल करने जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र, कैटेगरी और अन्य तकनीकी खामियों की पहचान स्वयं निगम अधिकारी और कर्मचारी करेंगे। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय (ULB) के एनडीसी पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।

निगम की टीमें कंप्यूटर सिस्टम पर एनडीसी पोर्टल के माध्यम से फिल्टर लगाकर गलत आईडी की पहचान करेंगी और उनकी फाइल तैयार कर सुधार प्रक्रिया शुरू करेंगी। शहर में फिलहाल करीब 1.86 लाख प्रॉपर्टी आईडी हैं, जिनमें से लगभग 50 हजार में किसी न किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम ने 30.65 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। अब 2026-27 में इस आंकड़े को और बढ़ाने के लिए निगम ने अभी से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है।

त्रुटियां ठीक होने के बाद संबंधित प्रॉपर्टी मालिकों को इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रक्रिया के दौरान पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कॉल कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन भी किया जाएगा। इसके बाद निगम की टीमें लोगों को टैक्स जमा कराने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने बताया कि बेहतर टैक्स वसूली के लिए प्रॉपर्टी आईडी की खामियों को दूर करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से विशेष टीमों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि शहरवासियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें और राजस्व में बढ़ोतरी हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.