Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पर्यावरण मुद्दों पर गरजे राठौर: वन विभाग और भाजपा पर अवैध खनन को लेकर लगाए आरोप

Shimla, Sanju-AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अवैध खनन और पेड़ कटान को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए CBI और ED जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा अब ‘वॉशिंग मशीन’ पार्टी बन गई है, जहां भ्रष्ट नेता शामिल होकर ‘साफ’ हो जाते हैं।राठौर ने न्यायपालिका पर दबाव की आशंका भी जताई और कहा कि देश में आज जो माहौल है, वह किसी अघोषित आपातकाल से कम नहीं है।

वहीं, राठौर ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे अवैध पेड़ कटान और खनन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लगातार बादल फटने और प्राकृतिक आपदाएं इस बात का संकेत हैं कि प्रदेश में पर्यावरणीय असंतुलन बढ़ता जा रहा है।उन्होंने नालों में बहती लकड़ी के वीडियो को प्रमाण बताते हुए कहा कि यह अवैध कटान का नतीजा है। वन विभाग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा और मुख्यमंत्री, जिनके पास वन मंत्रालय है, को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.