Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुमारग्राम में BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, चुनावी हिंसा से तनाव

Summer express, कोलकाता |  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज स्थित एक मतदान केंद्र पर पहले भाजपा उम्मीदवार और टीएमसी समर्थकों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद उग्र भीड़ ने सुवेंदु सरकार को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की।

बताया जा रहा है कि हमले के समय उनके साथ केवल उनका बॉडीगार्ड मौजूद था, जिसने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे स्थिति काबू से बाहर हो गई। घटना के दौरान मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद नहीं होने के भी आरोप लगे हैं।

हमले के बाद सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंटों को कई बूथों से बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब वह टीम के साथ बूथ पर पहुंचे, तो उन्हें निशाना बनाकर हमला किया गया। उनके मुताबिक, यह घटना क्षेत्र में डर का माहौल बनाने की कोशिश है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.