Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में अवैध खनन पर सख्ती: फ्लाइंग स्क्वॉड गठन की तैयारी, तकनीक आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। खनन मंत्री बरिंदर गोयल ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाकर और अधिक प्रभावी किया जाए तथा अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वॉड गठित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि राज्य में रेत और बजरी की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वैध और व्यावसायिक खनन साइटों को सक्रिय किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और अवैध खनन पर नियंत्रण लगाया जा सके। उन्होंने आधुनिक सॉफ्टवेयर और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के उपयोग पर भी जोर दिया।

बैठक में सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए बरिंदर गोयल ने बाढ़ रोकथाम से जुड़े सभी कार्य 30 जून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मानसून के दौरान किसी प्रकार की आपात स्थिति से बचा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने नहरी पानी के माध्यम से सिंचित क्षेत्र को वर्तमान 78 प्रतिशत से बढ़ाने पर भी बल दिया, जिससे भूजल पर निर्भरता कम की जा सके।

मंत्री ने नहरी जल आधारित परियोजनाओं में तेजी लाने और सेम-प्रभावित क्षेत्रों के सुधार कार्यों को सभी प्रभावित जिलों तक विस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे कृषि उत्पादन में सुधार के साथ-साथ जल प्रबंधन भी अधिक प्रभावी होगा।

भूमि एवं जल संरक्षण विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 5253 किलोमीटर लंबी सिंचाई पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, जिससे 1.61 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि को लाभ मिला है। इसके अलावा 250 से अधिक गांवों में तालाब आधारित सौर ऊर्जा सिंचाई परियोजनाएं स्थापित की गई हैं, जिनसे हजारों एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा मिली है। सेम-प्रभावित क्षेत्रों के सुधार कार्य भी तेजी से जारी हैं और कई गांवों में कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.