Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद के नंदगढ़ गांव में युवक की हत्या: शव घर के बेड में छिपाया, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, जींद  | जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को घर के अंदर बेड में छुपा दिया गया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब घर से तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान नंदगढ़ निवासी 40 वर्षीय चांद के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात घर के भीतर ही अंजाम दी गई और शव को छिपाने की कोशिश की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब (SFSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

घटना की सूचना पर डीएसपी ऋषभ सोढ़ी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की गुत्थी सुलझाई जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पंजाब में आज रात राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 8 से 8:15 बजे तक बजेगा सायरन

पंजाब में आज रात राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 8 से 8:15 बजे तक बजेगा सायरन

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आज  रात सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए राज्यभर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत शाम 8 बजे से 8:15 बजे तक सभी जिलों में किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, यह...
Summer Express - भाजपा ध्यान भटकाने के लिए कर रही धरना राजनीति, महिला आरक्षण पर दोहरा रवैया:  सीएम  सुक्खू

भाजपा ध्यान भटकाने के लिए कर रही धरना राजनीति, महिला आरक्षण पर दोहरा रवैया:  सीएम  सुक्खू

Summer express/शिमला, संजू -:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शनों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण...
Summer Express - एचपीवी वैक्सीन पर अफवाहें निराधार, बिलासपुर में 788 बच्चियों को लग चुका टीका: सीएमओ

एचपीवी वैक्सीन पर अफवाहें निराधार, बिलासपुर में 788 बच्चियों को लग चुका टीका: सीएमओ

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में एचपीवी वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को अफवाहों के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए। डॉ. शर्मा ने बताया कि...
Summer Express - महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के रुख को “नौटंकी और ड्रामा” करार...
Summer Express - ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

Summer express/ ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना के समय अधिकांश मजदूर गेहूं की कटाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.