Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में आप को झटका, वार्ड-7 की प्रत्याशी लक्ष्मी देवी भाजपा में शामिल

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  अंबाला में चुनावी गतिविधियों के बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वार्ड-7 से पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

लक्ष्मी देवी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान असीम गोयल ने उन्हें और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सशक्त संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

लक्ष्मी देवी का राजनीतिक सफर पहले कांग्रेस से जुड़ा रहा है। वह लंबे समय तक कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं, लेकिन चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार बनीं और चुनावी मैदान में उतरीं। अब चुनाव के बीच उनका भाजपा में शामिल होना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने के बाद लक्ष्मी देवी ने कहा कि उन्होंने पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। उनके अनुसार, भाजपा विकास और सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है, जो समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम से अंबाला की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। विशेष रूप से वार्ड-7 में चुनावी मुकाबला अब और रोचक होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रीरंगपट्टनम मंदिर में विधायक की बेटी और महिला पुलिस अधिकारी भिड़ीं

summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम स्थित एक मंदिर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी और विधायक की बेटी के बीच हुई झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दोनों के बीच बहस के बाद एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना 12 अगस्त...

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.