Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में नगर निकाय चुनावों की तैयारियां पूरी, 17 मई को मतदान और उसी दिन परिणाम

हमीरपुर, अरविंद:हमीरपुर जिला प्रशासन ने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंधर्व राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में 17 मई को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं। दोनों निकायों में चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से होंगे। इसके लिए ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।

नामांकन प्रक्रिया 29, 30 अप्रैल और 2 मई को आयोजित की जाएगी। इन तिथियों पर इच्छुक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदर्श आचार संहिता केवल नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा के सीमित क्षेत्रों में ही लागू रहेगी।मतदाताओं की संख्या की बात करें तो नगर परिषद सुजानपुर में 5600 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि नगर पंचायत भोटा में लगभग 1150 मतदाता मतदान करेंगे। प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।गंधर्व राठौर ने यह भी बताया कि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए सामग्री पहले ही तैयार कर ली गई है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जो लोग अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाए हैं, वे चुनाव तिथि घोषित होने से पहले आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर लें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए निर्धारित प्रारूप-2 के साथ शपथ पत्र अनिवार्य है और एक ही आवेदन में कई नाम स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.