Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन में कांग्रेस की हलचल तेज,टिकट आवेदकों पर मंथन करने पहुंचे हर्षवर्धन चौहान

Summer express / सोलन। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में उद्योग मंत्री एवं कांग्रेस के प्रभारी हर्षवर्धन चौहान सोलन पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव भवन में पार्टी के टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी आवेदकों से विस्तार से बातचीत कर उनकी दावेदारी, स्थानीय पकड़ और जनसमर्थन का आकलन किया।

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी अपने-अपने सुझाव रखे। हर्षवर्धन चौहान ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस संगठन पूरी पारदर्शिता के साथ उम्मीदवारों का चयन करेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर से प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लिया जाएगा और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि सोलन से जुटाई गई यह रिपोर्ट पार्टी के आला कमान को सौंपी जाएगी, जहां से अंतिम रूप से टिकटों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की अपील भी की।इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को आगामी चुनावों के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.